


Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई) का गरिमामय कार्यक्रम रायपुर जिला इकाई के तत्वावधान में होटल अलोहा रायपुर में 28 जून 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं प्रेरणादायी बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना टिबरेवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी के मन में ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम की शुरूआत श्री अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में पधारे हमारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ ही संगठन में वर्ष 2024-26 के कार्यकाल में किए गए सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान स्मृति चिन्ह और दुपट्टा पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन श्री जे. पी. अग्रवाल एवं श्री सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
रायपुर जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की एकता, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री मुरलीधर अग्रवाल, नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी श्री ईश्वर प्रसाद जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक गोयल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल जी, श्री कर्तव्य अग्रवाल, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, रायपुर जिला महामंत्री श्री जे. पी. अग्रवाल सहित पूरे प्रदेश से आए वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।





















