

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव की प्रतिमूर्ति श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की सम्मानीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा और उपाध्यक्षाद्वय श्रीमती रितांजलि पाल और श्रीमती राजी श्रीनिवासन की गरिमामई उपस्तिथि में “शुद्ध पानी है….तो जिंदगानी है…” को सार्थक करते हुए दिनांक 21.09.2022 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय गतौरा में एक 80 लीटर क्षमता वाले “कूलर वाटर प्यूरीफायर” दान में दिया गया ताकि विद्यालय में बच्चों को ऊर्जावान और स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध व स्वच्छ ठंडा पानी पीने को मिले।

यह एक सराहनीय कार्य है। वहां के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षा महोदया ने बच्चों को स्वच्छ जल के महत्व को बताते हुए उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा।इस लोकोपकारी कार्य में उनकी ऊर्जावान सहयोगी कोषाध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, सह सचिव श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव तथा श्रीमती शालू साहू,श्रीमती सुष्मिता माझी, श्रीमती पिल्लई,श्रीमती पूनम सिंह,श्रीमती वीणा नायर,श्रीमती स्मिता निगम,श्रीमती नीलम पांडेय,श्रीमती उज्जवला और श्रीमती श्रीजा गोपीनाथ भी उपस्थित थी।” परोपकाराय पुण्याय ” के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर








