

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सीपत स्टेशन में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन 14 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा हिन्दी संदेश जारी किया गया। इस संदेश के माध्यम से उन्होनें सभी से कार्यालयीन कार्यों में सरल व सहज हिन्दी का प्रयोग करते हुए राजभाषा संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपील की। इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्षों को राजभाषा के कार्यान्वयन के प्रति शपथ दिलायी गई। इस कार्यक्रम के दौरान सीपत स्टेशन के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।









