
श्रीकृष्ण पैनल का प्रदेश व्यापी दौरे के साथ-साथ जांजगीर-चापा में 09 अप्रेल को सघन संपर्क।
श्रीकृष्ण पैनल से सचिव पद हेतु श्री देवीचरन यादव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री रामेश्वर नाथ यादव जनसंपर्क में आगे।
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर-, छ ग़ झेरिया यादव समाज (5066) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय चुनाव दिनांक 12.4.2026 , रविवार को होना है। श्री कृष्ण पेनल के द्वारा जांजगीर चांपा जिला में आज दिनांक 09.04.2026 को बैठक केरा झेरिया में किया गया। बैठक में श्री देवी चरण यादव, सचिव पद एवं श्री रामेश्वर नाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सहित देवकीनंदन झेरिया यादव समाज, बिलासपुर संभाग के अंतर्गत समस्त आदरणीय पदाधिकारी सहित जिला, केंद्र, परिक्षेत्र, ब्लॉक एवम् तहसील स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ यादव बंधुओं की उपस्थिति रही। बैठक में श्री कृष्ण भगवान की पूजा आरती के साथ परिचय हुआ। सर्वप्रथम छ ग़ यादव शासकीय अधिकारी कर्मचारी समिति रायपुर के संस्थापक सदस्य श्री नरेश कुमार यादव जी ने समिति द्वारा यादव समाज के आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उप समिति एकादश उत्थान यादव कल्याण में न्यूनतम 11रु सदस्य बनकर योगदान देने का आह्वान किया। ताकि समाज की आने वाले पीढ़ी याद रखें । बैठक में प्रत्याशियों द्वारा अपने संबोधन में 27 वर्षो से प्रगति पेनल का जो नेतृत्व किया गया है उससे समाज की स्थिति शून्य है जो सोचनीय है उसे यादव भाईयों को समझना होगा और कहा गया कि आप सभी उपस्थित वरिष्ठ जन सब समझदार हैं और निर्णय लेने में सक्षम हैं कि किसे सपोर्ट किया जाए। हम लोग यह नहीं बोलेंगे कि हमें एवं श्री कृष्ण पेनल को वोट दे। आप सभी लोग 27सालों से जान रहे हैं कि प्रगति पेनल वाले केवल स्वयं की प्रगति किए हैं और समाज को गर्त में डाल दिया गया है। अंत में देवकीनंदन झेरिया यादव समाज के समस्त आदरणीय पदाधिकारी यो द्वारा समाज के प्रति अपने अपने विचार रखे और देवकीनंदन झेरिया यादव समाज के संयोजक श्री सुधीर यादव जी द्वारा भी समाज हित में प्रकाश डाला गया एवम् श्री कृष्ण पेनल को आश्वस्त किया कि उनकी समिति पूर्ण रूप से सहयोग करने का वादा किया गया । श्री सुधीर यादव जी द्वारा घोषणा किया गया कि शीघ्र देवकीनंदन झेरिया यादव समाज का प्रांतीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन का ऐलान भी किया जायेगा और सभी जिलों, केंद्र, परिक्षेत्र ब्लॉक एवम् तहसील स्तर के पदाधिकारी का भी विस्तार किया जाएगा।






















