

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के वॉलफोर्ट सिटी के सामने रिंग रोड पर अचानक चलती हुई BMW कार में आग लग गई। इस इस कार को बुझाने का तत्काल कोई प्रयास नहीं हो सका जिसके चलते कार चंद मिनटों में ही जल कर खाक हो गई।

इस घटना से रिंग रोड पर अफरा-तफरी का माहौल सा हो गया, भीषण आग के बावजूद कई कार सवार इसके बाजू से गुजर रहे थे।इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धधक रही कार को बुझाया मगर तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में जैसे ही आग लगी, उसमे से दो लोग कूदकर भागे।








