राज्यपाल सुश्री उइके से श्रीमती शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 02 सितंबर 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके को सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ ही संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख ने राज्यपाल सुश्री उइके को नई मछुवारा नीति के संबंध में जानकारी दी और विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। वनबंधु परिषद् की महिला समिति ने भी राज्यपाल से समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त संगठनों के साथ महिला समन्वय एवं राष्ट्रीय सेविका समिति के भी सदस्य उपस्थित थे।क्र.3409/विवेक