

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 31 अगस्त 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।3371/









