

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : केन्द्रीय जीएसटी और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क रायपुर के अधिकारियों ने मेसर्स राधे कंस्ट्रक्शन,मे.अयाज खान,मे.मंटू काजी,मे.दिशा टे्रडर्स और मे.मुकेश टे्रडर्स रायपुर की तलाशी के बाद पाया कि उक्त फर्म किसी भी प्रकार के माल-सेवाएं की आपूर्ति किए बगैर फर्जी बिल बनाने तथा नकली इनपुट टैक्स के्रेडिट पारित करने में लिप्त हैं।

जांच में यह पता चला कि मनोज कुमार वालेचा और स्पर्श सोनी उक्त फर्जी फर्मो से लिप्त है। दोनों ने फर्जी बिल तैयार कर बिना किसी अंतनिर्हित सामान और सेवाओं की आपूर्ति 5.92 करोड रुपए के नकली आईटीसी को पारित किया है। जीएटसी टीम द्वारा नियम विरुद्ध कृत्य के चलते दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
उन्हे माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट ने आरोपियो का 14 दिन का रिमांड मंजूर किया है। उक्त जानकारी प्रधान आयुक्त सीजीएसटी अतुल गुप्ता आईआरएस द्वारा दी गई है।








