

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर 30 अगस्त 2022, झारखंड की राजनीति अब छत्तीसगढ़ शिफ्ट हो गयी है। झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के 32 विधायकों को लाया गया है। झारखंड के यूपीए विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे, जहां से उन्हें होटल मेफेयर रिसार्ट में शिफ्ट कर दिया गया।

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे, जिसके चलते इन्हें मीडिया को काफी दूर पहले ही रोक दिया गया । इनमें कांग्रेस से 12, JMM के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और संतोष पांडे रायपुर पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट से तीन बसों से विधायकों होटल मेफेयर ले जाया जा रहा है।झारखंड के 32 विधायक रायपुर पहुंच चुके हैं।
तीन बसों में एयरपोर्ट से विधायकों का काफिला होटल के लिए रवाना हुआ। जहा होटल मेफेयर को महागठबंधन के विधायकों के लिए दो दिनों से लिए बुक किया गया है। 30 और 31 अगस्त के लिए झारखंड के विधायकों को बुक किया गया है। पड़ताल से पता चला है कि होटल को कांग्रेस मीटिंग के नाम से बुक कराया गया है।








