

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH त्योहारी सीजन नजदीक आते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में तीज का त्योहार मनाया जाएगा, इस दौरान महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।व्रत से पहले रस्म के तौर करेला सब्जी खाई जाती है जिसकी वजह से बाजारों में अचानक करेले की डिमांड बढ़ गई। गणेश की वज़ह से खीरा आम लोगों के पहुच के बाहर हुआ, बारिश की वजह से फसल जहा 60 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई है, वहीं व्यापारी भी लूट मार करने उतर आए है, जिससे सभी सब्जियां महंगी हो गई है,और अब आम जनता की परेशानियां बड़ गई है । वहीं आम जनता बोल रही , कि कोरोना के विगत दो साल बाद त्यौहार में पहले जैसा उत्साह लौटा है, त्यौहार तो मनाएंगे लेकिन इस बार महंगाई के साथ समझौता करना होगा।









