

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बेरोजगारी भत्ता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में बीजेपी ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। भाजयुमो अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वेकैंसी को भरा जाए। भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। युवा मोर्चा पीछे पड़कर यह काम करवाएगा।

दिसंबर में युवा मोर्चा फिर एक बार हुंकार भरेगा। इस हुंकार से कुर्सी हिल गई है। अगले हुंकार में सरकार गिरना तय है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के आंदोलन से भूपेश सरकार डर चुकी है। पुलिस डर चुकी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने युवा संकल्प ले चुका है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा ने जिस तरह से आंदोलन किया है, जिस तरह से सरकार को डरा दिया है।
ऐसा आंदोलन मैंने नहीं देखा है। मैं हनुमान की जन्मस्थली कर्नाटक से आता हूं, आज श्रीराम के ननिहाल आया हूं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है, लाठी खाने का समय है और सरकार को उखाड़कर फेंकने का समय है। नगर निगम के पास सभा करने के बाद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बेरोजगारी भत्ता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में बीजेपी ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा ने बड़ा आंदोलन किया। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे।
सीएम हाउस घेराव को लेकर कार्यकर्ता पुलिस से जद्दोजहद करती रही।हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार, सेंट्रल जेल कैंपस लेकर गए हल्ला बोल में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं को रोकने पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर बैरीकेड्स लगाए थे। कंटेनरों को भी रख दिया था। भाजयुमो के कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए थे।
पुलिस ने बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल कैंपस ले गई। पुलिस ने रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित हजारों भाजपाइयों को जेल परिसर के ओपन एरिया में रखा जा रहा है। इनके नाम-पते नोट किए जा रहे हैं।
नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से BJYM अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू सहित भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर हमला बोला। भूपेश बघेल सरकार को घोषणा पत्र के वादों की याद दिलाई।








