

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh कहते हैं जहां चाह हो वहां राहें अपने आप मिल जाती है। “वत्सला–एक नई सोच” के बच्चों में जज्बा था दूर बैठे–बैठे ही वीर सैनिकों के लिए कुछ करने का जो कि लगातार देश सेवा में तत्पर रहते है, उपाय मिला राखी बनाकर भेजने का, “वत्सला–एक नई सोच” कि टीम ने न केवल बच्चों को राखी बनाना सिखाया बल्कि साथ ही उनको देश भक्ति की बातें बताई तथा इस राखी को इसके गंतव्य तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई, इस कार्य में बहुत से लोगो का निरंतर सहयोग टीम वत्सला को मिला, एक मेंबर ने ऑफिसर्स का कॉन्टैक्ट दिया, ऑफिसर्स ने तुरंत जवाब दिया, राखी मिलने की सूचना के साथ ही राखी बांधे जाने की फोटो टीम वत्सला को दिलवाई, ये सब देख के ऐसा लगा मानो ये पूरा एक परिवार है जो मिलकर इस कार्य को कर रहा है, नतीजा आप सबके सामने हैं त्यौहार वाले दिन हमारे बस्तर के जवानों के हाथों में हमारी वत्सला के बनाए हुए बच्चों की राखी खिल रही है साथ ही जवानों को यह एहसास दिला रही है की न केवल उनकी अपनी बहने, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की बहने उनके साथ में है वह देश की रक्षा करें हम हमारे जवानों की रक्षा की मन्नत करते हैं जय हिंद जय भारत ।।









