Author: admin

रायपुर, 11 जुलाई 2024 राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक (संचालन/संधारण), श्री भीम सिंह कंवर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Read More

रायपुर, 11 जुलाई 2024 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की पंचायत, नगरीय निकाय एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज मेफेयर लेक रिसोर्ट, नवा रायपुर अटल नगर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस परिचर्चा में आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 16 वें वित्त आयोग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित परिचर्चा में पंचायत विभाग के सचिव श्री एस भारती दासन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायतों को…

Read More

रायपुर, 11 जुलाई 2024 उद्योग विभाग के समन्वय से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सेमीनार शुक्रवार 12 जुलाई को शाम 4 बजे से होटल सयाजी रायपुर में रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होगें। इस सेमीनार में स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को शेयर मार्केट के माध्यम से निवेश प्राप्त करने हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्थानीय कंपनियों के स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से आईपीओ जारी करने और निवेश प्राप्त करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में यह आयोजन काफी अहम साबित होगा।कार्यक्रम…

Read More

क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं क्षमताओं को विजन डाक्यूमेंट में शामिल करने के निर्देश रायपुर, 11 जुलाई 2024 मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन और उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डाक्यूमेंट पर सभी संभागों, जिलों से सुझावों लिए गए। छत्तीसगढ़ के विकास और भविष्य की योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तर पर विशिष्ट समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षमताओं पर जिला कलेक्टरों से प्राप्त सुझावों पर गहन चर्चा की गई।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को…

Read More

डॉक्टरों के अथक प्रयास से स्वस्थ होकर पहुँचा घर सिम्स में अन्य राज्यों से आए मरीजों का भी हो रहा बेहतर इलाज रायपुर, 11 जुलाई 2024 बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में आने वाले सभी मरीजों को हर बेहतर सुविधा देने का प्रयास अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा हैं। कुछ दिनों पूर्व रेल दुर्घटना में अपना एक हाथ गंवा चुके अज्ञात मरीज को सिम्स चिकित्सालय में 25 मई को अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सालय के सर्जरी विभाग व अस्थि विभाग के चिकित्सकों ने मरीज का इलाज शुरू…

Read More

मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक ली रायपुर, 11 जुलाई 2024 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राज्य के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों में भर्ती परीक्षाओं सहित अन्य रोजगार परीक्षाओं में सुचिता और सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलो के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर सर्तकता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें। इस संबंध में…

Read More

विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने किया अनुमोदन रायपुर, 11 जुलाई 2024 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में जुलाई-अगस्त से प्रारंभ नये शैक्षणिक सत्र मंे नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों को लागू किया जाएगा। इन प्रावधानों के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में चार वर्ष की पढ़ाई पूर्ण न कर पाने वाले विद्यार्थियों को बीच मंे पढ़ाई छोड़ने पर सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। अब सैद्धान्तिक पढ़ाई की बजाय प्रायोगिक पढ़ाई पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और इसे रोजगारमूलक बनाया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाईन प्लेटफॉम के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए नियमित अध्यापकों…

Read More

खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने चल रहा जांच-पड़ताल का सघन अभियान रायपुर, 11 जुलाई 2024 राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को मानक गुणवत्ता के उर्वरक एवं प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेता संस्थानों की जांच-पड़ताल का सघन अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम अपने इलाके में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर सैंपल लेने के साथ ही स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शन, रसीद बुक, लाइसेंस आदि की जांच कर रहे हैं। विक्रेता संस्थानों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानों को सीलबंद करने…

Read More

रायपुर, 11 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सभागार में आज यहां नवनियुक्त मण्डल सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नवनियुक्त सदस्य श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री रामकुमार टोप्पो विधायक सीतापुर एवं श्री आशाराम नेताम विधायक कांकेर तथा शिक्षाविद् श्री एल.डी. दुबे, श्री ओंकार सिंह ठाकुर, श्री ऋषि कश्यप, श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री प्रफुल्ल शर्मा, श्री सुनील पंड्या, श्री चन्द्रकांत तिवारी, डॉ.…

Read More

राज्य में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेल, सड़क, दूरसंचार, परियोजनाओं की बढ़ जाती है लागत खनिजों का उत्पादन छत्तीसगढ़ में लेकिन राजस्व लाभ वैल्यू-एडिशन और खपत वाले राज्यों को नवा रायपुर में अधोसंरचना विकसित करने के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर ध्यान देने की जरूरत: केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया रायपुर, 11 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की विशेष परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए…

Read More