- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रेडियोलॉजिस्ट के होने से मरीजों की बीमारियों का सही समय पर और सटीक निदान हो सकेगा रायपुर, 19 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कबीरधाम जिला अस्पताल के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वी. गोपाला कृष्णा को एनएचएम (संविदा) के पद पर शर्ताे के अधीन नियुक्ति प्रदान की है। इस सबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से अब मरीजों को भटकना नहीं पडे़गा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिला चिकित्सालय…
रायपुर. 19 जुलाई 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 20 जुलाई को राजनांदगांव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर तीन बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर, 19 जुलाई 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित, श्री रितेश त्रिपाठी, श्री ज्ञान शर्मा, श्री कुमार मेनन, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।
रायपुर, 19 जुलाई 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में पीपल्स केयर संस्था छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौज न्य भेंट की। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जन्मदिवस या विशेष अवसर पर पीपल का पौधरोपण किया जाता है। श्री हरिचंदन के जन्मदिवस पर भी बस्तर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संस्था द्वारा 101 ग्रामीण परिवारों के माध्यम से एक-एक पीपल का पौधा लगाया जाएगा। राज्यपाल ने उनके इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हरेक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश…
रायपुर, 19 जुलाई 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने बच्चों में नशे की प्रवृत्ति कीेे प्रभावी रोकथाम के लिए राज्य के सभी जिलों में नशा मुक्ति केन्द्र खोले जाने हेतु राज्यपाल से अनुरोध किया। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा पटेल, श्री अगस्टाइन बर्नाड और श्री शैलेन्द्र पटेल उपस्थित थे।
रायपुर, 19 जुलाई 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में लेखक डॉ. श्री राजेश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पुरातात्विक धार्मिक नगरी मल्हार स्थित डिडनेश्वरी देवी मंदिर पर आधारित ‘‘मां डिडनेश्वरी देवी की महिमा‘‘ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले के मल्हार में ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित मां डिडनेश्वरी देवी का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर स्थित है। इसके बारे में मान्यता है कि यह शिव भगवान को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती का तपस्यारत रूप है।
रायपुर, 19 जुलाई 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा सहित श्री दुष्यंत साहू, श्री प्रवीण यादव, श्री योगेश साहू, श्री अनिरूद्ध दीक्षित, श्री रोहन सिन्हा उपस्थित थे।
रायपुर, 19 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद जी ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा, “मिर्ज़ा मसूद जी की करिश्माई आवाज़ और अंदाज उन्हें अद्वितीय बनाते थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2019 में उन्हें चक्रधर सम्मान से…
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नद्रष्टा थे डॉ. खूबचंद बघेल डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 19 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए…
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH बालकोनगर, 19 जुलाई 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सीईओ टाउनहॉल आयोजित किया। वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति पर कंपनी के रणनीति कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें कंपनी के उत्कृष्ट उत्पादन के साथ कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना शामिल था। सीईओ ने मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 300 से अधिक शॉपफ्लोर, सेफ्टी और संगठन के विभिन्न अन्य विभागों के कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को एकजुटता के साथ सुरक्षा प्रथम दृष्टिकोण के पालन के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ ने कहा कि हमने समुदाय में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

