Author: admin

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक : 03/08/2024, मध्य भारत में स्थित प्रदेश एवं रायपुर शहर का पहला और एकमात्र विशिष्ट ह‌ड्डियों एवं जोड़ रोग का ऑर्थोपेडिक अस्पताल जो अब एक नई अवधारणा के साथ सामने आया है। प्रदेश एवं शहर के नागरिकों के लिए “बेस्ट ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल” विशिष्ट आधुनिक संसाधनों के साथ एक अनोखी सौगात है। क्योंकि अब हड्‌डी एवं जोड़ रोगों के उपचार तथा बड़ी से बड़ी सर्जरी के लिए शहर से बाहर अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई या नागपुर जैसे महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस अस्पताल में 10 से भी अधिक हड्‌डी रोग…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में लगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी किसानों को अनुदान पर 1600 ट्रैक्टर दिए जाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री निवास में ग्रामीण परिवेश जीवंत हो उठा है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राऊत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत है तो कहीं आदिवासी कलाकार अपने पारंपरिक लोक नृत्य करते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी सम्पूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता में यहां दिखायी दे रहा है। अलग अलग तरह की धुनों में छत्तीसगढ़ी संगीत का माधुर्य अपने चरम पर है।मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व के अवसर पर कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगायी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

1370 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन रायपुर. 3 अगस्त 2024 दिन भर लगातार बारिश और झड़ी के बीच आज स्वर्णप्राशन के लिए अभिभावक बड़ी संख्या में बच्चों को लेकर रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचे। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए यहां आज 1370 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता…

Read More

रायपुर 03 अगस्त 2024 विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व वर्ष 2024 प्रथम विधान पाट जात्रा कार्यकम 04 अगस्त रविवार को हरियाली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान कार्यक्रम माँ दतेश्वरी मंदिर के सामने समय प्रातः 11 बजे सम्पन्न किया जाएगा। जिसमें बस्तर संभाग के सभी गणमान्य नागरिक मांझी चालकी पुजारी, रावत, मेम्बर-मेम्बरीन, तदर्थ टेम्पल कमेटी के सदस्यों एव जन समुदाय की उपस्थिति रहेंगे। रायपुर 03 अगस्त 2024 विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व वर्ष 2024 प्रथम विधान पाट जात्रा कार्यकम 04 अगस्त रविवार को हरियाली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान कार्यक्रम माँ दतेश्वरी मंदिर के सामने समय प्रातः 11 बजे…

Read More

शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निशुल्क उपचार जशपुरनगर,03,अगस्त,2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जन्म से बीमारी से जूझ रहे जिले के 66 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चिरायु टीम ने लौटाई है। चिरायु के प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चिरायु योजना के तहत पैर की विकृति से जूझ रहे 1, होंठ और तालू की विकृति से जूझ रहे 14,मोतिया बिंद के 3,ह्रदय रोग के 18 के साथ अन्य बीमारियो से जूझ रहे 25 पीड़ितों को निशुल्क आपरेशन करा उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है। उल्लेखनीय है जशपुर…

Read More

बेमेतरा 03अगस्त 2024 “डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार” के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं, आवेदन पत्र उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी (अधिकतम दो पेज में एवं छायाचित्र/विडियों सी.डी. संलग्न करे) प्रस्तुत करेंगे। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है, अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले…

Read More

किसानों की आर्थिक स्थिति और बेहतर बनाने के लिए धान के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए बेमेतरा 3 अगस्त 2024 कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में कृषि, पशुधन विकास, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित ली। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ और किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में कृषि और पशुधन विकास की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन की योजना के क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने सभी…

Read More

मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की सभी अधिकारी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें कर्मचारी-अधिकारियों के सेटअप के संबंध में भी की गई चर्चा रायपुर, 03 अगस्त 2024 आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की, जिसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, विकास योजना तथा भवन निर्माण अनुज्ञा में सरलीकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।…

Read More

रायपुर 03 अगस्त 2024 कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने 4 अगस्त को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली…

Read More