- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
भारत के विभिन्न राज्यों से आये पर्यटन प्रचारकों ने किया जंगल सफारी का भ्रमण रायपुर 08 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अगस्त तक “छत्तीसगढ़ कनेक्ट 2024” कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, टूरिज़्म इंडिया अलायन्स और छत्तीसगढ़ टूरिज़्म ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक पर्यटन प्रचारकों को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ की अनूठी सुंदरता विशेषकर बस्तर का विशेष अनुभव कराया गया। कार्यक्रम के तहत देशभर से आये पर्यटन प्रचारक छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गए। इसी तारतम्य में आज 8 अगस्त 2024…
सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा की गई 1.02 करोड़ रूपए की राजस्व हानि की पहचान संबंधित उप पंजीयक एवं जिला पंजीयकों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस रायपुर, 08 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन विभाग द्वारा अचल संपित्तयों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन संपत्तियों के पंजीयन के दौरान दस्तावेज़ों के गलत मूल्यांकन को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं। विभाग के सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा 18 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रुपये की राजस्व हानि की पहचान की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित जिलों के जिला पंजीयक शुल्क…
नवाचारी गतिविधियों पर हुई चर्चा, प्रशिक्षित हुए स्त्रोत व्यक्ति रायपुर, 08 अगस्त 2024 उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यशाला सत्र में एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के डायरेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि वयस्कों को पढ़ाते समय आने वाली चुनौतियों को एड्रेस करने की आवश्यकता है। शिक्षार्थी अपने रोजमर्रा की चीजों से परेशान रहते हैं तथा स्वयंसेवी भी बेरोजगारी जैसी बातों से परेशान होते हैं अतः दोनों को मोटिवेशन की अत्यंत आवश्यकता होती है।श्री कटारा के अनुसार हमें कम से कम शिक्षार्थी लेकर शुरुआत करनी चाहिए, अपने आस-पास पड़ोस के असाक्षरों को पढ़ाना चाहिए…
यातायात नियमों के उलंघन पर वसूला गया 15.73 करोड़ रूपए का जुर्माना रायपुर, 08 अगस्त 2024 पुलिस महानिरीक्षक यातायात श्रीमती नेहा चंपावत की अध्यक्षता में आज वर्चुअल बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण तथा आवश्यक सुधार कार्याे हेतु इंटीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरएडी) में सड़क दुर्घटनाओं की शत प्रतिशत प्रविष्टियां अंकित करने तथा हिट एण्ड रन के क्षतिपूर्ति प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में दावा प्राधिकरण को प्रेषित करने और प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत हेतु पहल करने के निर्देश दिए गए। बैठक…
रायपुर, 08 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शुक्रवार 9 अगस्त को कबीरधाम जिले के विभिन्न जगहों में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 9 अगस्त को सर्वप्रथम सवेरे 10 बजे कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल मे आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे रेंगाखार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा शाम 4 बजे ऑडिटोरियम, पीजी कालेज कवर्धा में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर, 08 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वनांचल और सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक आयोजन कर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त से 7 अगस्त 2024 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और बोडला में मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। जिले से आए…
रायपुर,8 अगस्त, 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बीते दिनों विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक निवास कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 137 दर्ज प्रकरणों में से 46 प्रकरणों की आज समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा इन अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर…
राज्यपाल ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली रायपुर, 08 अगस्त 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था, नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भौगोलिक स्थिति…
रायपुर, 08 अगस्त 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के आदिवासी समाज एवं नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज का दिन विशेष रूप से जनजातियों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, मान्यताओं और विचारों पर गौरवान्वित होेने का अवसर देता है।राज्यपाल ने राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास मंे आदिवासी समाज के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके समृद्ध, सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की आवश्यकता है। आदिवासी समुदाय की परंपराएं और संस्कृति हमारे समाज कोे विविधता और शक्ति प्रदान करती है।राज्यपाल श्री…
राज्यपाल ने रेडक्रॉस शाखा के कार्यों की समीक्षा की रायपुर, 08 अगस्त 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा की गतिविधियों की समीक्षा की और प्रदेश रेडक्रॉस में वर्ष अंत तक लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव कराने एवं सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी को राज्य के जरूरत मंदों, वंचित वर्गों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्हांेने सोसायटी द्वारा राज्य में नर्सिंग संस्थान एवं ब्लड बैंक की और अधिक शाखाएं संचालित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

