Author: admin

कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट का किया भूमिपूजन 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट रायपुर, 10 अगस्त 2024 वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य और प्राकृतिक स्थल बहुत रमणीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे, कैंपिंग और ईको पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में कोसारटेडा जलाशय परिसर में भी ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकास हेतु आज रिसॉर्ट का भूमिपूजन किया…

Read More

राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय उल्लास कार्यशाला रायपुर, 10 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ में शिक्षा से वंचित लोगों को साक्षर बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत, अब सब्जी, अनाज, फल, रेत, गिट्टी, लकड़ी और खेत खलिहान जैसे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के माध्यम से अक्षर और अंक ज्ञान सिखाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और एससीईआरटी ने इस पहल को आगे बढ़ाया है। ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में इस…

Read More

बच्चों को रेस्क्यू कर शासकीय छात्रावास में किया गया शिफ्ट अस्वस्थ बच्चों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल रायपुर, 10 अगस्त 2024 महामानव कार्तिक स्कूल द्वारा गैरकानूनी ढंग से संचालित छात्रावास में रह रहे बच्चों की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा छात्रावास संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में दीपू बगीचा स्थित नियम विरुद्ध संचालित छात्रावास पर कड़ी कार्रवाई की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने पाया कि छात्रावास बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था, और यहां कई गंभीर अनियमितताएं भी मौजूद थीं। अनुविभागीय दण्डाधिकारी संस्कृति कला केंद्र दीपू…

Read More

रायपुर 10 अगस्त 2024 राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर के विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष सम्मानित अतिथि तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में…

Read More

रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल वित्त मंत्री प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण रायपुर, 10 अगस्त 2024 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरगामी सोच और रणनीति बनाकर…

Read More

ग्राम छींच में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान, युवाओं और बच्चों ने निकाली रैली, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बनायी मानव श्रृंखला रायपुर, 10 अगस्त 2024 शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक राज्य में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के ग्राम छींच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों ने एक रैली निकाली…

Read More

उपमुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर के आजाद हॉस्टल, वार्षिक हॉस्टल डे में हुए शामिलआजाद हॉस्टल में रहकर पढ़ें हैं उपमुख्यमंत्री श्री शर्माछात्रावासी छात्र-छात्राओं ने किया उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन रायपुर, 10 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, कभी भी सफलता के लिए शॉटकट रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो हम अपने प्रारबद्ध को बदल नहीं सकते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन और ईमानदारी के साथ उस दिशा में लग जाना चाहिए। कड़ी मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, सफलता हासिल की…

Read More

मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली में होंगे शामिल रायपुर, 10 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण…

Read More

श्री साय ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने और उन्हें सम्मान देने का यह उत्कृष्ट तरीका स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े काकोरी के नाम से उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है आमों की ब्रांडिग मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा- इन आमों में बसी हैं भगवान श्री राम की यादें रायपुर 10 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपहार में काकोरी आमों की टोकरी पाकर उन्हें पत्र लिखकर हृदय से धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर, 10 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूरों के हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। श्री साय ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम…

Read More