- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
राज्य शासन ने जारी किए आदेश रायपुर, 12 अगस्त 2024 राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर…
पर्यावरण की स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबध्दता का प्रतीक है अमृत सरोवर रायपुर, 12 अगस्त 2024 केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम के आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में राज्य शासन के महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में पत्र लिखा है।अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबध्दता का प्रतीक होने के कारण स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह के आयोजन हेतु उपयुक्त स्थल है।इसके तहत अमृत…
आजीविका के साथ साथ आर्थिक रूप से हो रहा हैं सशक्त रायपुर, 12 अगस्त 2024 छोटे-छोटे स्वरोजगारों को अपनाकर लोग आर्थिक रुप से आगे बढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में लोगों का रुझान बकरीपालन की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार भी स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के किसान बकरीपालन कर अपनी सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं और लोगों के लिए नई मिसाल बन रहे हैं। ऐसा ही है हरदीविशाल का रहने वाले कांशीराम का जिन्होंने अपनी किस्मत को दूसरों के भरोसे पर नहीं…
आमनागरिकों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील रायपुर, 12 अगस्त 2024 कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक, ग्रामीण, पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल एवं सिंचाई की व्यवस्था जरूर करें।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने फलदार पौधा लगाकर एक…
रायपुर, 12 अगस्त 2024 वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला जमनीपाली में पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक नाश्ता वितरण कर अपनी शुभकामनाएं दी एवं जिला प्रशासन को इस सराहनीय पहल की सराहना की।मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से डीएमएफ मद से कोरबा नगरीय क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व पौष्टिक नाश्ता प्रदान किया जाएगा। बच्चों को स्कूल में अच्छा पौष्टिक नाश्ता मिलने…
योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने शुरू किया गया दस्तक अभियानहर माह नोडल अधिकारी करेंगे गांव का निरीक्षण,दस्तक एप्प में अपलोड करनी होगी जानकारी रायपुर, 12 अगस्त 2024 राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बलौदाबाजार जिले में नवाचार के रूप में दस्तक अभियान शुरू किया गया है।.जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बटन दबाकर किया।. अभियान के तहत प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो माह के प्रथम सप्ताह गांव का निरीक्षण एवं लोगों से…
मुख्यमंत्री की पहल पर नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली पाठ्यक्रम में किया जा रहा है बदलाव कक्षा पहली से तीसरी एवं छठवीं के पाठ्यपुस्तक लेखन की तैयारी शुरू छत्तीसगढ़ पहला राज्य जो राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुसार राज्य के लिए तैयार कर रहा है पाठ्यपुस्तक एनसीईआरटी और एससीईआरटी के विशेषज्ञ पाठ्य पुस्तक लेखन का दे रहे प्रशिक्षण रायपुर, 12 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यपुस्तकों में आवश्यक बदलाव लाने के लिए राज्य स्तरीय पाठ्य पुस्तक लेखन उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में…
राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्रीय मंत्री के सामने चार मांगों का रखा प्रस्ताव रायपुर, 12 अगस्त, 2024 छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात की है। श्री जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से छत्तीसगढ़ के बजट में स्वीकृत चार मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए 60 फीसदी केंद्रांश का योगदान देने की मांग रखी है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं एवं चिकित्सा सेवा व चिकित्सकीय शिक्षा को सशक्त करने के दृष्टिकोण से दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, कवर्धा एवं मनेंद्रगढ़ चिकित्सा महाविद्यालयों की…
रायपुर, 12 अगस्त 2024 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
रायपुर, 12 अगस्त 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 13 अगस्त को मुंगेली जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 13 अगस्त को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे चंदेली में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। श्री साव दोपहर दो बजे लोरमी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

