- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रायपुर, 19 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्कृत भाषा में अपने संदेश में कहा सर्वेभ्यः विश्व-संस्कृत-दिवसस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः!उपमुख्यमंत्री ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है जो विश्वभर में अपनी वैज्ञानिकता और साहित्यिक समृद्धि के लिए विख्यात है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा न केवल हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है बल्कि यह आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ भी प्रासंगिक बनी हुई है। उन्होंने संस्कृत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत…
रायपुर, 19 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री शर्मा ने कहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत बनाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन…
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रक्षाबंधन पर कबीरधाम जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
उपमुख्यमंत्री ने नेउर गांव खुर्द में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की वृक्षारोपण और मोर संगवारी कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 19 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रक्षाबंधन के अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द और खुरमुडा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति अपनी स्नेह व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर नेऊरगाँव खुर्द के निवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि गाँव में 50 लाख रुपये की लागत से एक मिनी स्टेडियम का निर्माण…
रायपुर, 19 अगस्त 2024 उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता…
रायपुर, 19 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सपरिवार आत्मीय मुलाकात की और रक्षाबंधन एवं सावन सोमवार की बधाई व शुभकामनाएं दी।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संबंध में विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।
यह मेरे लिए बड़ा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री साय राखी न केवल एक धागा है, बल्कि यह कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है रायपुर, 19 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया है, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय, जिन्हें राज्य में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समर्पित एक जननेता के…
बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर पहुंचे मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने कहा – साल में एक बार राखी का त्योहार, लेकिन मुख्यमंत्री हर महीने भेजते है हमारी खुशहाली का उपहार महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को लेकर जताई अपनी प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को भेंट किए उपहार विष्णु भैया के लिए आकर्षक राखियां और मिठाई लेकर पहुंची है महिलाएं रायपुर, 19 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री…
शिक्षा से बदल रही देवार जाति की तस्वीर रायपुर, 19 अगस्त 2024 रक्षाबंधन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार राखियां मुख्यमंत्री के कलाई में सजायी। बच्चियों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को राखी बांधी और मिठाईयां खिलायी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और कहा कि शिक्षा से देवार जाति की तस्वीर बदली है। यह उपलब्धि सुकून देने वाली है। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आप सब खूब पढ़ें और तरक्की की राह पर आगे बढ़ें। गौरतलब है कि आज प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र के नेतृत्व में…
रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर, ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने कलिंगा विश्वविद्यालय का दौरा किया और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्रों, जिनमें छात्राएं और कर्मचारी शामिल थे, की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहन रश्मि दीदी, सौम्या दीदी और रिंकू दीदी ने रक्षाबंधन समारोह का नेतृत्व किया और छात्रों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा, जो सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है। यह समारोह न केवल सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव था, बल्कि छात्रों को ज्ञान और सकारात्मकता प्रदान करने का एक अवसर भी था। उन्होंने उपस्थित छात्रों और कर्मचारियों को तिलक लगाया, राखी बांधी और पारंपरिक मिठाइयाँ भेंट कीं। कार्यक्रम के…
रायपुर, 19 अगस्त 2024/ हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा धु्रव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं। धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि वर्षा की…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

