- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रायपुर, 21 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन/नवकरण आवेदन कर सकते हैं तथा दिनांक 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते है।
रायपुर, 21 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दो दिव्यांगों को स्मार्ट केन डिवाइस और बैटरी चलित ट्राई सायकल प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें आने-जाने में दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा।बलौदाबाजार-भाटापारा जिला क़े ग्राम लटुवा निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग 13 वर्षीय ओमकुमारी कन्नौजे को समाज कल्याण विभाग द्वारा स्मार्ट केन डिवाइस प्रदान किया। स्मार्ट केन डिवाइस सेंसरयुक्त स्टिक है, जो सामने कोई बड़ी वस्तु आने पर कंपन्न व आवाज देता है। जिसे हाथ में लेकर चलने वाला व्यक्ति सचेत हो जाता है। इस स्टिक से दृष्टिबाधित व्यक्तियों को चलने -फिरने में काफी सहूलियत होती है।…
दिव्यांग अशोक को ट्राई सायकल और अर्जुन को मिला श्रवण यंत्र रायपुर, 21 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे श्रवणबाधित श्री अर्जुन राम यादव को श्रवण यंत्र और दिव्यांग श्री अशोक दुबे को ट्राई सायकल प्रदान किया गया है। दोनों ने अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि श्री विष्णु देव साय की पहल…
नव-पदोन्नत और नव-नियुक्त न्यायाधीशों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर, 21 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा 21 अगस्त 2024 को नव-पदोन्नत जिला जज (प्रवेश स्तर) के ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम और नव-नियुक्त सिविल जज वर्ग- दो (प्रवेश स्तर) के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन समारोह सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नव-नियुक्त और नव-पदोन्नत न्यायिक अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और नैतिक आधार प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ राष्ट्रगान और मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा द्वारा…
छुरा और गरियाबंद जाना-आना होगा आसान अकलवारा से कमारपारा तक तेजी से बन रही है पक्की सड़क रायपुर, 21 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में अकलवारा और कमारपारा के आस-पास के इलाकों में निवासरत कमार विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग पक्की सड़क के निर्माण से बेहद खुश हैं। अब उन्हें ब्लॉक मुख्यालय छुरा और जिला मुख्यालय गरियाबंद जाने-आने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। छुरा विकासखण्ड के गांव अकलवारा से कमारपारा तक का कच्चा कीचड़ युक्त मार्ग अब प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिली स्वीकृति के चलते पक्की डामर सड़क में तब्दील हो रहा है। इस सड़क…
रायपुर, 21 अगस्त 2024 उत्तर अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित इंडिया डे परेड के उद्घाटन समारोह में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) सीएटल चैप्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है| दूतावास के गठन के बाद पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में नाचा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। सीएटल के कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा, नाचा के सदस्यों ने डेट्रॉइट, शिकागो, लंदन और कैलिफोर्निया में भी आयोजित इंडिया डे परेड में भी सक्रिय रूप से भाग लिया|
रायपुर, 21 अगस्त 2024 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से ताल्लुक रखने वाली छतकुंवर की पहचान अब शिक्षिका के रूप में होगी। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा छतकुंवर को सहायक शिक्षक के रूप में नौकरी दे दी गई है। विशेष पिछड़ी जनजाति की होने के बावजूद छतकुंवर ने पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा हासिल करने के साथ कम्प्यूटर में डिप्लोमा भी की है। छतकुंवर के उच्च शिक्षा हासिल करने के पीछे तत्कालीन कलेक्टर श्री पी. दयानंद की विशेष प्रेरणा रही है।कोरबा में कलेक्टर रहने के दौरान श्री पी. दयानंद एक बार…
रायपुर. 21 अगस्त 2024 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में मिले आवेदनों और उनके निराकरण के बारे में भी बताया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की प्रेस-वार्ता : दिनांक – 21 अगस्त 2024 – पीडीऍफ़
भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य पूर्ण कराये-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर की गई चर्चा रायपुर, 21 अगस्त 2024 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले से आये गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में बैठक ली। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि…
रायपुर, 21 अगस्त 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दुर्ग प्रवास के दौरान आज तितुरडीह स्थित कृष्ण कुंज में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कचनार के पौधे का रोपण किया। विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने भी जामुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

