Author: admin

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2024 6:53PM by PIB Delhi कार्यक्रम में उपस्थित राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ कृष्णराव बागड़े जी, राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, जस्टिस श्री संजीव खन्ना जी, देश के कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल जी, राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस श्री मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव जी, अन्य सभी honourable judges, न्याय जगत के सभी महानुभाव, उपस्थित देवियों एवं सज्जनों! सबसे पहले तो मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। क्योंकि मुझे यहां पहुंचने में 10 मिनट करीब-करीब मैं लेट हो गया था। क्योंकि मैं महाराष्ट्र से निकला, लेकिन weather के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया और…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 8:16AM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा: ‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!’

Read More

रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के बाद अमरीका की अपनी यात्रा का समापन कियाउन्हें भारत और अमरीका के बीच घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देने वाले ‘समकालीन सेतु’ के रूप में वर्णित किया प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 9:58AM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 25 अगस्त, 2024 को अपने अमरीका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। यह राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक अमरीका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास को दर्शाता है। इस महत्वपूर्ण परिसर का निर्माण वर्ष 1968 में उस स्थल के आसपास किया गया है, जहां पर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या हुई थी। इस संग्रहालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है, जो अहिंसा के साथ संघर्ष के लिए उनकी प्रेरणा को दर्शाती है। इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और अन्य आस-पास के क्षेत्रों से आए हुए भारतीय प्रवासियों से वार्तालाप किया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों की उपलब्धियों और समाज, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमरीका के बीच रिश्तों का एक ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है। रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने और साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास दो मानद ‘गांधी मार्ग’ सड़क संकेत लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की। श्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की यात्रा के अपने इस अंतिम कार्यक्रम के दौरान पिछले दशक में भारत की विकास गाथा तथा उज्ज्वल भविष्य के साथ इसकी अपार संभावनाओं को भी उजागर किया।

Read More

लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है: प्रधानमंत्री प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 12:54PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग के नए जिलों पर अब अधिक ध्यान केन्द्रित किया जाएगा, जिससे सेवाओं एवं अवसरों को लोगों के और भी करीब लाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा: “लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन…

Read More

8केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, 5 नए जिलों – ज़ंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग – में प्रशासन के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को उनके द्वार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगामोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अपार संभावनाओं का सृजन करने के प्रति कटिबद्ध हैनये जिलों के निर्माण से सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक आसानी से पहुंचेंगी और अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित होंगेयह महत्वपूर्ण निर्णय लद्दाख के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 12:55PM…

Read More

‘‘भारत के एक वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी ताकत के रूप में उभरने के साथ ही पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नई जैव प्रौद्योगिकी के चैंपियन के तौर पर सराहा जायेगा’’जैव-ई3 नीति पासा पलटने वाली होगीः डॉ. सिंहभारत की जैव अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव हुआ है, जो कि 2014 के 10 अरब डालर से तेजी से बढ़ती हुई 2024 में 130 अरब डालर से अधिक हो गई और 2030 तक 300 अरब डालर तक पहुंच जाने का अनुमान है प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 12:59PM by PIB Delhi केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा शुरू की…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 1:02PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्वाड सहित अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है: “अपने मित्र एंथनी अल्बानीज से बातचीत करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है। हम दोनों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों और क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया

Read More

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 2:50PM by PIB Delhi भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 26 अगस्त, 2024 को रात के समय एक चुनौतीपूर्ण खोज एवं बचाव अभियान के दौरान संकट में फंसे एमवी आईटीटी प्यूमा के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया। मुंबई में पंजीकृत यह सामान्य मालवाहक जहाज कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने के रास्ते में था, जब वह कथित तौर पर सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण में डूब गया। शुरुआत में, समुद्री खोज एवं बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) चेन्नई को 25 अगस्त, 2024 को देर शाम एक संकट संबंधी संकेत प्राप्त हुआ। कोलकाता स्थित…

Read More

27 अगस्त को 21 गांवों में लगेगी शिविर गरियाबंद 26 अगस्त 2024 प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। गांवों में शिविर लगाकर कमार सदस्यों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही…

Read More

रायपुर, 26 अगस्त 2024 राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 886.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1859.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 487.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 886.0…

Read More