Author: admin

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों को किया गया सम्मानितजशपुरनगर 29 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश और यशस्वी जशपुर के मार्गदर्शन में जिले में कार्य कर रहे ओपन लिंक फाउंडेशन, विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती रत्ना गुरु प्राथमिक शाला जामटोली, श्रीमती सीमा गुप्ता माध्यमिक शाला चराईडांड है। जुलाई माह में शिक्षकों ने अपने कार्यों…

Read More

06 जनवरी 2025 को किया जाएगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन रायपुर, 29 अगस्त 2024 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों का मतदाता सूची में नाम पंजीयन, विलोपन, स्थानातंरण एवं प्रविष्टि में किसी भी प्रकार के आवश्यक संशोधन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जावेगा और इसी के साथ दावा/आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जावेगी।…

Read More

स्व-सहायता समूह कोसाफल उत्पादन कर कमा रहा 70 से 75 हजार रुपए की आमदनी महात्मा गांधी नरेगा और रेशम विभाग के संयुक्त अभिसरण से बुंदेला गांव में रोपे गए 41 हजार अर्जुन के पौधे रायपुर, 29 अगस्त 2024 जहाँं चाह – वहाँ राह इस उक्ती को चरितार्थ कर दिखाया है जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुंदेला के स्व-सहायता समूह ने, इस समूह के सदस्यों को प्रतिवर्ष 70 से 75 हजार रूपए का मुनाफा होने लगा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और रेशम विभाग से हुए 41 हजार अर्जुन के पौधरोपण से पर्यावरण हरा-भरा हो रहा है, तो…

Read More

अब हर माह 25 हजार से अधिक की हो रही है आयरायपुर, 29 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभ पाकर गरियाबंद जिला के ग्राम लोहरसी निवासी श्री भावेश तिवारी अब खुद के मेडिकल स्टोर के मालिक बन गए हैं। मेडिकल स्टोर से उन्हें 20 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह का मुनाफा हो रहा है, जिससे वे बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार मान रहा है।श्री भावेश तिवारी ने बताया कि वे डिप्लोमा इन फार्मेसी करने के बाद शासकीय सेवा की तैयारी कर रहा था। लेकिन किसी कारणवश उनका शासकीय सेवा में चयन…

Read More

रायपुर, 29 अगस्त 2024 राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर शहर एवं अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के लिए सोमवार 02 सितम्बर को पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Read More

कृषि अभियंताओं के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सह संगोष्ठी का शुभारंभ कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंता सम्मानित रायपुर, 29 अगस्त 2024 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि कुछ दशक पूर्व किसान खेती में परंपरागत कृषि उपकरणों का उपयोग करते थे। लेकिन प्रौद्योगिकी के विकास के कारण आज खेतों में ट्रैक्टर चलित कल्टिवेटर, रोटावेटर, कम्बाइन जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों एवं मशीनरी का उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही अब कृषि में ड्रोन तथा ए.आई. तकनीक का उपयोग भी होने लगा है। कृषि मशीनरी के तकनीकी विकास के कारण…

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षक हुए सम्मानित रायपुर, 29 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में कार्य कर रहे ओपन लिंक फाउंडेशन, विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती रत्ना गुरु प्राथमिक शाला जामटोली, श्रीमती सीमा गुप्ता माध्यमिक शाला चराईडांड है। जुलाई माह में शिक्षकों ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को…

Read More

बकरीपालन कर कुलदीप बना लखपति रायपुर, 29 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार, गांव, गरीब और किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं के तहत मुंगेली जिला के ग्राम सोढ़ार के पशुपालक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने पशुधन मिशन योजना का लाभ उठाते हुए अपनी समृद्धि की राह तय की। कुलदीप, जो पहले सिर्फ खेती-किसानी कर अपना गुजारा कर रहे थे, को पशु चिकित्सा विभाग की योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर 10 देशी बकरी और 1 बीटल बकरा खरीदा और…

Read More

मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में शुरू हुआ “महुआ बचाओ अभियान” महुआ बचाओ अभियान अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ में लगाए गए 30,000 पौधे रायपुर, 29 अगस्त 2024 बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व है। महुआ के मौसम में गाँव की गलियाँ खाली होती है। सभी ग्रामीण महुआ के फूल बीनने में व्यस्त रहते हैं। महुआ का पेड़ प्रकृति का बहुमूल्य उपहार है। भारत में इसे कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है। महुआ का पेड़ भारत के उत्तर, दक्षिण और मध्य के…

Read More

जिला बालोद में देवांगन समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन रायपुर, 29 अगस्त 2024 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में अन्य समाज की भांति देवांगन समाज भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। देवांगन समाज व्यापार-व्यवसाय में आगे आकर प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है। बालोद स्थित टाऊन हॉल में जिला देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन के आगमन पर…

Read More