Author: admin

राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 6 सितम्बर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालकों व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान अंतर्गत “राष्ट्रीय पोषण माह 2024” का आयोजन राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है।सक्षम…

Read More

माई भारत युवा नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: डॉ. मांडवियाकेन्द्रीय मंत्री ने जिला युवा अधिकारियों के दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2024 7:44PM by PIB Delhi केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में जिला युवा अधिकारियों के दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, इस कार्यक्रम के…

Read More

राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अथक प्रयासों से दिग्विजय स्टेडियम परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की होगी स्थापना राजनांदगांव में खेल और आर्थिक विकास को एक साथ जोड़ता नया कदम 6 सितंबर 2024 : राजनांदगांव के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समर्पण और नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण कदमउठाया गया है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा को कामठी लाइन से स्थानांतरित कर दिग्विजय स्टेडियम परिसर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बनी लोगों का आशा का केंद्र समस्या सुनते ही आधी‌ रात की गई त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 06 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री के निर्देशन पर सरकारी अमला आम आदमी को राहत पहुंचाने पूरी तरह से सक्रिय है। दिन हो या रात समय की परवाह किए बिना समस्या का त्वरित गति से निराकार किया जाता है। बिजली की समस्या से जूझ रहे पत्थलगांव क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों को आधी रात को भी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भेजे एक व्हाट्सऐप मैसेज से राहत मिल गई।पत्थलगांव के सुरेशपुर…

Read More

शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुएमौके पर 166 आवेदन निराकरण गया Raipur chhattisgarh VISHESH, जशपुरनगर, 06 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड ग्राम बागबहार में विगत दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।शिविर में हितग्राहियो को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना होगी साकार सहकारी समितियों को मल्टीपेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के निर्देश पर सहकारिता सचिव की बैठक रायपुर, 05 सितंबर 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना साकार होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 11 हजार 600 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का…

Read More

दो सेल्समैन गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर व एसपी को निर्देश रायपुर, 05 सितम्बर 2024 वन मंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने…

Read More

घर जाकर एक शिक्षक की तरह पढ़ाया ऐसा पाठ कि अब विद्यार्थियों को पढ़ा रही किताब कलेक्टर पी दयानंद की प्रेरणा ने बदल दी पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगीरायपुर, 05 सितम्बर 2024 तब गांव आंछीमार के पहाड़ी कोरवा मंगल सिंह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी ममता कोरवा शायद स्कूल जाने के लिए झटपट तैयार हो रही थी। अचानक से ममता तक खबर आई कि उनके घर के बाहर कोरबा के कलेक्टर आए हैं। वह अपनी जूती भी नहीं पहन पाई थी और सफेद मोजे पहने हुए स्कूल ड्रेस में भागती हुई बाहर आई। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में ‘उद्योग समागम‘ में की भागीदारी’ रायपुर, 5 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘‘उद्योग समागम‘‘ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।श्री देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर, 5 सितम्बर, 2024 छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत श्री हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Read More