- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
मुख्यमंत्री के प्रयास से श्रद्धालुओं को निरंतर प्रभु श्री राम के दर्शन का मिल रहा सौभाग्य Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 10 सितम्बर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम प्रभु श्री राम के दर्शनलिए निरंतर जा रहा हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले से भी श्रद्धालु आज रवाना हुए। जशपुर जिले के सभी 8 विकास खंड से लगभग 204 श्रद्धालुओं को आज अम्बिकापुर के लिए रवाना किया गया है। वहां से ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जशपुर विकास खंड से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजकपूर…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में कैबिनेट मंत्री ने लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का किया शुभारंभ आम नागरिकों के पैसे और समय की बचत के लिए शुरू किया गया है यह कार्यक्रम : कलेक्टर श्री अजीत वसंत कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर लैब ऑन व्हील्स के राइडर्स को किया रवाना रायपुर, 09 सितंबर 2024 जिले के सुदूर वनांचलों मे निवासरत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की पहल से लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभांरभ आज कोरबा जिले में वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया। मंत्री श्री…
रायपुर. 9 सितम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास पर तीज मिलन कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को तीज पर्व और गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कहा छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध रायपुर, 9 सितम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर जिला चिकित्सालय को एनक्युएएस, लक्ष्य और मुस्कान सर्टिफिकेशन हासिल होने पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि बिलासपुर जिला चिकित्सालय को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (NQAS), प्रसूति सुविधाओं के लिए लक्ष्य (LaQshya) प्रमाण पत्र तथा नवजात एवं बाल रोग देखभाल के लिए मुस्कान (MusQan) प्रमाण पत्र जारी किए जाने…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की
आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के उपायों का स्थानीय भाषा में प्रदर्शन करने सभी जिलों को निर्देश जारी नगरीय निकायों, पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी आयोजित किए जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रम रायपुर, 9 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बरसात में बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आकाशीय बिजली से बचने का सावधानी ही उपाय है। इसलिए सतर्क रहें और वज्रपात से बचाव के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश के…
बलौदाबाजार जिले के मोहतरा में 7 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी मृत्यु रायपुर, 09 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर उनके वारिसानों को 4-4 लाख रूपए के मान से कुल 28 लाख रूपए जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घण्टे के अंदर ही मृतक के परिवारों के लिए आर्थिक सहयता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह…
कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का किया गया गठन रायपुर, 09 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले ग्राम सिलसिला में संचालित एल्युमिनियम प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में 8 सितंबर की सुबह औद्योगिक हादसे में 04 लोगों की मृत्यु हुई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को घटना की…
वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बालको नगर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वां स्थापना दिवस में हुए शामिलभवन के लिए 10 लाख और 4 एसी व 2 टीवी प्रदाय करने की घोषणारायपुर, 09 सितम्बर 2024 जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है, वही समाज तरक्की करता है। इनके प्रति आदर भाव जगा कर हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज बच्चों के लिए पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों में संस्कार की सीख देते हैं।…
रायपुर. 9 सितम्बर 2024 राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 147 अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने को कहा है। क्रमांक-2398/कमलेश नगरीय प्रशासन विभाग में 147 अभियंताओं के तबादले : – पीडीएफ – 01 पीडीएफ – 02 पीडीएफ – 03
दो मरीजों (32 वर्ष एवं 05 वर्ष) के छाती के अंदर एवं हार्ट के ऊपर स्थित ट्यूमर की सफल सर्जरी विभाग में छाती एवं फेफड़े से संबंधित सभी प्रकार के ट्यूमर/कैंसर के हो रहे हैं ऑपरेशन रायपुर, 09 सितम्बर 2024 पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में क्रमश: दो मरीजों के छाती के अंदर और हार्ट के ऊपर स्थित दुर्लभ मेडिस्टाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन डॉ. कृष्णकांत साहू (विभागाध्यक्ष) एवं टीम द्वारा किया गया। डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में एवं कुछ दिन के अंतराल में…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

