Author: admin

जशपुरनगर 16 सितंबर 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवाद कार्यक्रम हेतु आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को रायपुर रवाना आज किया गया है।योजनांतर्गत राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हेतु जिले के हितग्राही रायपुर के लिए रवाना हुए जहां प्रधानमंत्री प्रदेश के हितग्राहियों से विडियो कांफ्रेंस से संवाद स्थापित करते हुए वर्ष 2024-25 के स्वीकृत हितग्राहियों को डिजिटल रूप से स्वीकृति पत्र वितरण एवं प्रथम किस्त सहायता राशि जारी की जाएगी साथ ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करेंगे

Read More

कवर्धा, 16 सितम्बर 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने नगर पालिका, नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 के लिए अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नमावली निर्धारित संलग्न कार्यक्रम अनुसार तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किया है।स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार पंडरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत पंडातराई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार कुण्डा को सहायक…

Read More

राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों को निर्देश, नियम विरुद्ध कार्य करने पर होगी कार्रवाई मरीजों को रेफर करने की बतानी होगी वजह, रेफर के कारणों की होगी समीक्षा तीन माह के भीतर 500 जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश रायपुर, 16 सितंबर 2024 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा है कि वह एक महीने के भीतर अपने जिले में संचालित निजी…

Read More

26.58 लाख रूपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन ने कहा हर वार्ड में तेजी से कार्य कराए जा रहे प्रारंभ रायपुर, 16 सितंबर 2024 कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से वॉर्ड क्रमांक 47 जमनीपाली केपीएस स्कूल के पास से रमला देवी से होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण, गोपालपुर में कोसगाई दाई प्रांगण चबुतरा में छत का निर्माण लागत राशि 7.99 लाख, वॉर्ड क्रमांक 48 प्राथमिक शाला सेमीपाली में नवीन भवन का निर्माण…

Read More

भोपाल के क्षेत्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की प्रभावशाली प्रस्तुति रायपुर, 16 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के नव साक्षर शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों ने मिलकर सीखने और सिखाने की एक नई पद्धति विकसित की है, जिसकी सराहना भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुश्री अर्चना शर्मा अवस्थी ने की। भोपाल में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में आयोजित उल्लास क्षेत्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां एक ओर नवाचारी गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति दी गई, वहीं कठपुतली कला के माध्यम से अक्षर और शब्दों की विभिन्न आकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की…

Read More

अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे मंत्री श्री देवांगन ने सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसी-3) का लोकार्पण किया गया साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से पुलिस को विवेचना में मिलेगी मदद आगामी त्यौहारो को देखते हुए 4 चीता स्क्वाड किए गए रवाना रायपुर, 16 सितम्बर 2024 कोरबा शहर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। कैबिनेट मंत्री द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और…

Read More

प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद रायपुर, 16 सितम्बर 2024 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने रविवार को देर शाम नवागढ़ में विभिन्न पंडालों में घूमकर भगवान गजानंद महराज के अनेक स्वरूपों का दर्शन किया। मंत्री श्री बघेल ने गणपति जी का विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इंस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

रायपुर, 16 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी यहां पर बन रहा है। लोदाम सीएचसी की बीपीएम के अनुसार झारखंड के मांझा टोली सहित अन्य ग्राम पंचायतों के लोग यहां…

Read More

रायपुर, 16 सितंबर 2024 श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार…

Read More

रायपुर, 16 सितम्बर 2024 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है प्राप्त 10.15 बजे शंकर नगर निवास से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में प्रधानमंत्री जी का ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ योजना अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्रम मंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 12.45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More