- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
- रायपुर : बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
Author: admin
केंद्रीय सचिव सुश्री लीना नंदन ने कहा कि आईईए के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) को अपनाने से 2030 तक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 2 अरब टन की कमी आएगीसुश्री लीना नंदन ने प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ को दूरदर्शी पहल के तौर पर रेखांकित किया जिससे वैश्विक स्तर पर लोगों को अपनी मां और धरती मां के नाम पेड़ लगाने की प्रेरणा मिलती हैसुश्री नंदन ने बताया कि भारत में 5 जून से 17 सितंबर तक 75 करोड़ पेड़ यानी हर दिन 70 लाख पेड़ लगाए गएसुश्री नंदन ने कहा कि भारत की…
प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2024 4:52PM by PIB Delhi उपग्रहों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिक्ष स्थित वस्तुओं, खास तौर से पृथ्वी के पास की वस्तुओं और कृत्रिम उपग्रहों पर नज़र रखने के लिए इमेज प्रोसेसिंग तकनीक, डेटा एनालिटिक्स समाधान के लिए सॉफ्टवेयर के साथ-साथ उपकरण और प्रयोगशालाएं जल्द ही विकसित की जाएंगी। ट्रैकिंग के इस तरह के अभ्यास को अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (एसएसए) कहा जाता है। आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस), नैनीताल, केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जिसने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करने के लिए नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर, विशेष रूप से एसएसए पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक-इन-इंडिया’ पहलों के अनुरूप भारत की अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता और तकनीकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने में एक अहम कदम है। अंतरिक्ष में वस्तुओं के बीच किसी भी संभावित भिड़ंत की भविष्यवाणी, चेतावनी और इससे बचने के लिए एसएसए की जारूरत होती है। इस एमओयू के हिस्से के रूप में, एआरआईईएस और बीईएल इस उद्देश्य के लिए एआरआईईएस की अत्याधुनिक दूरबीनों जैसे 4एम इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (आईएलएमटी) के अवलोकनों का इस्तेमाल करेंगे। दोनों संगठन संयुक्त रूप से डेटा एनालिटिक्स समाधान के लिए इमेज प्रोसेसिंग तकनीक और सॉफ्टवेयर विकसित करेंगे। वे उपकरणों और प्रयोगशालाओं के विकास पर भी सहयोग करेंगे। एसएसए में क्षमता निर्माण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एरीज अंतरिक्ष में मौसम के बारे में अपनी विशेषज्ञता भी साझा करेगा। इस समझौता ज्ञापन पर बीईएल की गाजियाबाद इकाई में प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी, निदेशक, एरीज और सुश्री रश्मि कथूरिया, जीएम (एससीसीएस) और यूनिट हेड ने एरीज से डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. टी.एस. कुमार और डॉ. एस. कृष्ण प्रसाद और बीईएल से वरिष्ठ अधिकारी श्री भानु प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ओयू), श्री अनूप कुमार राय, सीएस (सीआरएल-जीएडी) और श्री पुनीत जैन, एजीएम (मार्केटिंग) की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। *** एमजी/एआर/आईएम/एनके
कांपा ग्राम की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण को आजीविका का साधन बनाया महासमुंद, 21 सितंबर 2024 महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत कांपा के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की अनोखी मिसाल पेश की है। इस समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू और सचिव कल्याणी दुबे ने अपने मेहनत और हौसले से एक ऐसा व्यवसाय स्थापित किया, जो न सिर्फ उनके जीवन को बेहतर बना रहा है, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। कल्याणी दुबे जो इस समूह की सक्रिय सदस्य…
कदरेवा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर रायपुर, 21 सितम्बर 2024 कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु…
पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाली पूर्वक कर रही जीवन व्यतीत रायपुर, 20 सितम्बर 2024 विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ की गई कल्याणकारी योजना पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण के सपने को हकीकत में बदला जा रहा है। कोरबा जिले के…
रायपुर, 20 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रही है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार की इसी पहल से श्रीमती कुमारी बाई का सपना साकार होने जा रहा है। यह योजना पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की किरण साबित हो रही है। जांजगीर चांपा जिले की ग्राम पंचायत जर्वे (च) निवासी श्रीमति कुमारी बाई…
आवेदक 5 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर चयनितों को राज्य अंलकरण सम्मान से किया जाएगा विभूषित रायपुर, 21 सितम्बर 2024 संस्कृति विभाग द्वारा राज्य और राष्ट्रीय सम्मान 2024 के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे पंजीकृत डाक के माध्यम से 5 अक्टूकर तक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ को अपना आवेदन प्रेषित कर सकते है। आवेदक विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईटwww.cgculture.inपर प्राप्त कर सकते है। चयनित पात्र को राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर राज्य अलंकरण…
रायपुर, 21 सितंबर 2024 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के…
आश्रम-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश प्रभारी आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की आश्रम-छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा रायपुर, 21 सितंबर 2024 आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी आयुक्त श्री संजय गौड़ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की बैठक लेकर आश्रम-छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी आयुक्त श्री संजय गौड़ ने बैठक में कहा कि आश्रम-छात्रावासों के विद्यार्थियों के हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवदेनशीलता के साथ कार्य किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि…
आदिवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास सहित गांवों में अधोसंरचनात्मक सुधार किए जाएगें रायपुर, 21 सितम्बर 2024 छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में साढ़े 6 हजार से अधिक गांवों में लोगों के बेहतर जीवन स्तर के लिए ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान‘ के अंतर्गत गांवों में आविवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का राज्य में बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट द्वारा हाल में ही इस योजना को मंजूरी दी गई…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

