- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
- रायपुर : बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
Author: admin
पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर तैयार हो रहा है संग्रहालय प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश रायपुर, 25 सितम्बर 2024 छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक योगदान की थीम पर नवा रायपुर अटल नगर में तैयार हो रहे शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। संग्रहालय में 15 गैलरी तैयार किए जा रहे हैं। यहां ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुए जनजाति विद्रोहों की झांकी तैयार की जा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी (स्वतंत्रता…
खाद्य मंत्री श्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में होगी बैठक रायपुर, 25 सितम्बर 2024 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में 30 सितम्बर को आगामी खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक आगमी 30 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एस-2-12 में होगी। मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री…
रायपुर, 25 सितम्बर 2024 आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा को आज आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में इतिहासकार रमेन्द्रनाथ मिश्र ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित दुर्लभ किताबें भेंट की। इतिहासकार श्री मिश्र ने बताया कि ये किताबें छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों, शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी होंगी। इन किताबों का संदर्भ के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने इसके लिए श्री मिश्र का आभार जताया। इतिहासकार रमेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनकाल पर मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित किताबें,…
रायपुर, 25 सितम्बर 2024 आदिम जाति, अनुसूचित जाति, एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक हुई। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त जातीय संबंधी प्रकरणों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ माह में नगरी निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों का निवार्चन होना है। अतः जनप्रतिनिधियों से संबंधित शिकायतों का एक माह के भीतर जांच पड़ताल करते हुए सुनवाई का मौका देकर पूर्ण किया जाए। श्री बोरा ने…
हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करने के दिए निर्देश स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर काम जल्दी पूर्ण करने कहा रायपुर, 25 सितम्बर 2024 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने आज जल जीवन मिशन के संचालक श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एकल ग्राम योजनाओं में हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर गांवों में शीघ्र…
रायपुर, 25 सितम्बर 2024 श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अक्टूबर 2024 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जनवरी 2024 से जून 2024 के मध्य 2.40 बिन्दु की औसत…
एक राष्ट्र-एक छात्र: अपार आईडी योजना का जल्द क्रियान्वयन रायपुर, 25 सितम्बर 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पना के अनुरूप देश के प्रत्येक विद्यार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आईडी (अपार आईडी) योजना का पूरे देश में लागू किए जाने की पहल शुरू कर दी गई है। यह योजना तीन चरणों में लागू होगी। प्रथम चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तथा अगले चरण में पहली से लेकर…
चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रेरित छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 25 सितंबर 2024, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन 2024 के तहत बस्तर जिले के ढूढमारस और चित्रकोट गांवों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बस्तर के ढूढमारस गांव को एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन तथा चित्रकोट को सामुदायिक आधारित पर्यटन में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान 27 सितंबर…
उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी श्री साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया रायपुर, 25 सितम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित श्स्वच्छता ही सेवाश् पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की। उप…
नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनी, निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित रायपुर, 25 सितम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी में अपने विधायक कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए। श्री साव ने ‘जनदर्शन’ में राजस्व, पुलिस, पीएचई और विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर इन विभागों के अधिकारियों को इनका निराकरण तत्परता से करने को कहा। 2867/कमलेश
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

