रायपुर : छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं

57 दिनों बाद प्रदेश में बनी यह स्थिति, पिछली बार 20 दिसम्बर 2022 को राज्य में नहीं था कोविड-19 का कोई मरीज रायपुर. 15 फरवरी...

महात्मा गांधी रीपा पर उद्योगों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ राज्य योजना आयोग में आयोजित की गई कार्यशाला

रीपा मॉडल को और अधिक मजबूत बनाने प्राइवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से...

मंत्री डॉ. टेकाम 16 फरवरी को शैक्षणिक मंड़ई और मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे

 Report manpreet singh  Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 15 फरवरी 2023 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 16 फरवरी को बलरापुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर में...

राजधानी में छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल

भारत के नामी गिरामी शेफ मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ करेंगे मिलेट की विशेषताओं पर चर्चा मिलेट स्टार्ट-अप करेंगे मिलेट उत्पादों...

बजट विश्लेषण और प्रश्नोत्तरी” पर दो दिवसीय संगोष्ठी

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक- 14/02/2023 फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट कलिंगा यूनिवर्सिटी ने कलिंगा यूनिवर्सिटी के अमर्त्य सेन चेयर के सहयोग से 9 और 10 फरवरी 2023 को "बजट विश्लेषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" पर दो दिवसीय सत्र का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य बजट 2023 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के विशेषज्ञ श्री रजत मेहरोत्रा, अनुसंधान विश्लेषक, ब्लॉगर और सामग्री लेखक और श्रीमती विनीता राज, एमडी वर्ड डीलर्स प्रा. लिमिटेड, उद्यमी और शिक्षाविद। कार्यशाला में कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। सूचनात्मक कार्यशाला में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 150 से अधिक छात्र शामिल हुए। सत्र में, विशेषज्ञों ने विभिन्न क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जिसमें सरकार मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है, जैसे हरित विकास, अमृत काल के लिए दृष्टिकोण और सप्तऋषि प्राथमिकताएं। छात्रों को वर्तमान बजट और पिछले बजट के बीच अंतर और वर्तमान बजट राष्ट्र के विकास के समकालीन पहलू पर कैसे केंद्रित है, के बारे में जागरूक किया गया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन छात्रों को सक्रिय रूप से वर्तमान बजट के बारे में जानकारी एकत्र करने और उन्हें प्रमुख वार्षिक वित्तीय घटना के बारे में जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमए, डीन, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, कलिंगा यूनिवर्सिटी की भी सम्मिलित हुए I उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए संकाय की सदस्य सुश्री मुस्कान दीवान के प्रयासों की सराहना की। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने छात्रों को वार्षिक बजट से अच्छी तरह परिचित कराने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। Rajesh Vishwakarma D.E.O.Registrar OfficeKalinga University

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा ‘एडवांस एप्रोचेस इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संपन्न

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर- आल इंडिया काउंसिल फोर टेक्निकल एजुकेशन AICTE के सौजन्य से कलिंगा विश्वविद्यालय के टेक्नोलॉजी संकाय के द्वारा 'एडवांस एप्रोचेस इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स' विषय पर 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें देश विदेश के गणित विषय के विद्वान,प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित थें।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में  85 से अधिक प्रतिभागियों  ने हिस्सा लिया।इस सम्मेलन में स्वीकृत शोधपत्रों का प्रकाशन आईएसबीएन बुक के साथ-साथ स्कोपस और यूजीसी सूची में दर्ज जर्नल में किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन  का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एम.के.वर्मा, कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर, कुलसचिवडॉ. संदीप गांधी,एनआईटी रायपुर के सह प्राध्यापक डॉ शारदा नंदन राव, कलिंगा विश्वविद्यालयके टेक्निकल संकाय के अधिष्ठाता डॉ.सी.पी.जवाहर, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डॉ.आशा अंभईकर, सम्मेलन के संयोजक डॉ.शुभाशीष विश्वास और डॉ.जी.वी.वी.राव और प्राध्यापकों की उपस्थिति में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रथम दिवस पर  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एम.के.वर्मा ने ने कहा कि गणित हमारे रोजमर्रा के कार्यों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों में विशेष स्थान रखता है। उनका कहना है कि गणित विषय का भंडार प्राचीन काल से हमारी एक समृद्ध धरोहर है और उसका गहन तरीके से अध्ययन कर प्राचीनतम पद्धति एवं मूल्यों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही गणित के ज्ञान को विभिन्न सामाजिक, आर्थिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रयोग मानव कल्याण के लिए किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के सह प्राध्यापक डॉ.शारदा नंदन राव ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस सत्र में  कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ.बैजू जॉन उपस्थित थें। श्रीअमित कुमार, डॉ.अविनाश सिंह, श्री दिलदार सिंह टंडन, सुश्री अनु जी.पिल्लै, डॉ.तेजस्विनी प्रधान, डॉ.एम.मलाठी, डॉ.रीतेश कुमार दूबे, डॉ.रोहित कुमार वर्मा, श्री यादवेंद्र कोचर और अनेक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र को प्रस्तुत किया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ.एस.के.पांडे ने शोधार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि अनुप्रयुक्त गणित की आधुनिकतम शोधों पर युवाओं को आगे आना होगा। इस विषय में अधिक रुचि व लगन से शोध करें और इस विषय के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता के लिए कार्य करें, ताकि नए नए प्रयोग सामने आ सके। इससे गणित के छिपे हुए तथ्य सामने आएंगे।इस सत्र में संगम यूनिवर्सिटी ,राजस्थान के शोध संकाय के अधिष्ठाता डॉ.राकेश भंडारी ने वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त आमंत्रित वक्ता डॉ.पी.पी.मूर्ति और अनेक विद्वानों ने अपने वक्तव्य को साझा किया। इस अवसर पर वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के सह प्राध्यापक डॉ.मोनाली के साथ-साथ  देश विदेश से आये हुए अनेक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र को प्रस्तुत किया। उक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में संयोजक डॉ.शुभाशीष विश्वास और डॉ.जी.वी.वी.राव  ने सम्मेलन में उपस्थिति अतिथि एवं शोधार्थियों के साथ समस्त उपस्थित समस्त जन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री श्रेया शुक्ल द्विवेदी ने किया।तकनीकी व्यवस्था का संचालन कम्प्यूटर साईंस एवं आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवांगन ने किया।इस सम्मेलन में गणित विभाग के श्री सतपाल पनिका, श्री निगम प्रसन्ना, डॉ.तेजस्विनी, श्री अक्षित लांबा, सुश्री स्वाति अग्रवाल, श्री गौरव ताम्रकार, श्री पवन जायसवाल, श्री कमलेश कुमार यादव, डॉ.वी.सी.झा, डॉ.शैलेष देशमुख, डॉ.शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ.अजय कुमार शुक्ल एवं तकनीकी संकाय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

जनगणना वर्ष 2021: प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाई गई

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से दी गई जानकारी रायपुर, 15 फरवरी 2023  भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना...

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 16 फरवरी को सरगुजा प्रवास पर जाएंगे

रायपुर. 15 फरवरी 2023 . स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 16 फरवरी को सरगुजा प्रवास पर जाएंगे। वे 16 फरवरी को दोपहर...

मुख्यमंत्री 16 फरवरी को महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मिलेगा 1.86 करोड़ रूपए का चेक चिटफण्ड कंपनी के 4309 निवेशकों को 2.84 करोड़ रूपए का चेक करेंगे...

खेलकूद न सिर्फ हमें स्फूर्तिवान बनाता है बल्कि काम के तनाव से मुक्ति भी दिलाता हैः मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

विकास,विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर लगी प्रभावी रोकः मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 ...