मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 18 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह की 19 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है। उनका संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना भी की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजा चक्रधर सिंह सम्मान दिया जाता है। संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में महाराज चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज चक्रधर सिंह को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
More Stories
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना
रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा...
मुख्यमंत्री श्री साय स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की 8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई...
छत्तीसगढ़ के किसान की अनोखी तरकीब, कम मेहनत में ज्यादा कमाई!
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 23 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसानों ने जल संकट के बीच एक नई...
राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर
रैंकिंग में उच्च प्रदर्शन करने वाले राज्यों में पहले नंबर पर ओडिशा छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ इस बार 'एचीवर'...
“सर्वसमावेशी संस्कृति का प्रतीक महाकुंभ”
*written by Shri Gajendra Singh Shekhawat, Union Minister of Culture and Tourism. * Raipur chhattisgarh VISHESH यदि आप भारत के...
कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा सतत विकास के लिए अभिनव प्रबंधन तकनीकों पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएमटीएसडी -2025) का आयोजन
कलिंगा विश्वविद्यालय के वाणिज्य और प्रबंधन संकाय ने 21 और 22 फरवरी, 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में “सतत विकास के...