रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : बी.जे. पि. के वरिष्ठ नेता व विधायक बृज मोहन अग्रवाल पहुँचे राजधानी के नारायणा हॉस्पिटल,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल जानने,उन्होंने पूर्व अजित जोगी का हाल जाना साथ ही साथ नारायणा के डॉक्टरों से मिलकर जानकारी ली और डॉक्टरों से अजित जोगी के अच्छे से अच्छे इलाज करने को कहा आप को बता दें आज सुबह नाश्ता करते समय पूर्व अजित जोगी के सांस की नली में इमली का बीज अटक जाने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था,आनन फानन में उन्हें राजधनी के नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के अनुसार 48 घंटे उनको आई सीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा