

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2024 6:49PM by PIB Raipur
Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ डाक परिमंडल द्वारा आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर श्रृंगी ऋषि सिहावा, चंपारण, बारनवापारा एवं चित्रकोट जलप्रपात पर चार ट्रैवल कार्ड पर्मानेंट पिक्टोरीयल कैन्सलेशन जारी किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर श्रीनिवासन, सेन्सस ऑपरेशन निदेशक के सी देवसेनापती, निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री, संचार एवं पर्यटन निती प्रमुख सुश्री सुब्धा चतुर्वेदी प्रवर अधीक्षक एच के महावर, सालेम इंग्लिश स्कूल प्रधानाचार्य सुश्री रुपिका लॉरेंस आदि उपस्थित थे।








