
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़मीन पर रखे तिरंगे को उठाने का वीडियो सामने आया है. ब्रिक्स सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन के बाद तस्वीर खिंचवाने के लिए जब पांच राष्ट्रों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका) के नेता मंच पर पहुंचे तो वहां पर उनकी तय जगह पर उस देश के झंडे रखे हुए थे.
मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले पीएम मोदी ने ज़मीन पर रखे तिरंगे को उठाकर जेब में रख लिया. वहीं उनके साथ दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामापोसा भी थे. उन्होंने भी अपने देश का झंडा ज़मीन से उठाया. रामापोसा ने अपने झंडे को एक शख़्स को दे दिया जबकि पीएम मोदी ने तिरंगे को जेब में ही रख लिया.







