
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH लोकसभा में दिल्ली सर्विसेस बिल के ध्वनि मत से पारित होने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया. इसके बाद ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये बिल संविधान और उसकी मूल भावना के ख़िलाफ़ है.
ओवैसी ने कहा कि मैं और मेरे साथियों ने संशोधन बिल के विरोध में वोट किया. हमने वॉयस वोट में इस बिल के ख़िलाफ़ वोट दिया l हमारी पार्टी ने कहा कि ये भारत के संविधान के ख़िलाफ़ है, संविधान के स्ट्रक्चर के ख़िलाफ़ है और संधीय ढांचे के ख़िलाफ़ है. एक सामान्य बिल से आप संविधान में संशोधन नहीं कर सकते, इसलिए हम इसके विरोध में हैं.







