
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए एनडीए के सांसदों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने ये बात कही है. इस बैठक में मौजूद बीजेपी और बाकी दलों के सांसदों ने पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने पर ज़ोर दिया.
पीएम मोदी ने इस बैठक में तीन तलाक के मुद्दे पर अपनी सरकार के फ़ैसलों की तारीफ़ की. पीएम मोदी ने कहा, तीन तलाक पर हमारे फ़ैसले से मुस्लिम महिलाओं को बल मिला है l इस बैठक में मौजूद सांसदों ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि रक्षा बंधन के मौक़े पर अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं तक जाएं. इस साल 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. बीते दिनों मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने बिना पुरुष के साथ के हज पर जाने वाली महिलाओं का ज़िक्र किया था.







