
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अभिनेता और प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फ़िल्म ओएमजी-2 (ओ माइ गॉड-2) के ट्रेलर की रिलीज़ को टाल दिया है. इस फ़िल्म का ट्रेलर आज (बुधवार को) रिलीज़ होने वाला था लेकिन अब इसे कल (गुरुवार को) रिलीज किया जाएगा.
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ये जानकारी दी. उन्होंने देसाई के सम्मान फ़िल्म का ट्रेलर जारी नहीं किया. देसाई का शव आज उनके रायगढ़ स्थित स्टूडियो में मिला था. पुलिस को शक है कि उन्होंने आत्महत्या की है.
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकार हैरानी की हद तक दुख हुआ. प्रोडक्शन डिजायन के मामले में वो बेहद कद्दावर थे और हमारे सिनेमा जगत का अहम हिस्सा थे. उन्होंने मेरी कई फ़िल्मों में योगदान दिया. अक्षय कुमार ने आगे लिखा, ये एक बड़ा नुक़सान है. (उनके प्रति) सम्मान की वजह से हम ओएमजी-2 का ट्रेलर आज रिलीजड नहीं कर रहे हैं. हम इसे कल 11 बजे रिलीज़ करेंगे. ये फ़िल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिका में हैं.







