
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हरियाणा और मणिपुर की घटनाओं को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उद्धव ठाकरे ने हरियाणा के नूंह और मणिपुर में हुई हिंसा के मामले को लेकर कहा, “डबल इंजन (सरकार) कहां है?”
उन्होंने सवाल किया, “वहां सरकार है या नहीं? या सरकार नहीं के बराबर है?”
उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मणिपुर में जो हुआ, उसे बयान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है. उन्होंने कहा, “मणिपुर की राज्यपाल महिला है. राष्ट्रपति भी महिला हैं. फिर भी महिलाओं के साथ जो सुलूक किया जा रहा है, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है.”







