

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी संगठन में प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है. दिल्ली बीजेपी ने मंगलवार को इस बारे में एलान किया है.दिल्ली बीजेपी में युवा चेहरों को मौका मिला है.पार्टी ने आठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं. इनमें विष्णु मित्तल, दिनेश प्रताप सिंह, लता गुप्ता, योगिता सिंह भी शामिल हैं l लक्ष्मी नगर से बीजेपी विधायक अभय वर्मा को दिल्ली में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. वहीं प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है.
बांसुरी स्वराज ने ट्वीट किया, ”माननीय प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा घोषित पार्टी के सभी पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ. मुझे प्रदेश में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी की आभारी हूं.”
सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं. दिल्ली बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया है. दिल्ली बीजेपी ने संगठन स्तर पर कई और नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी दी है l पार्टी में दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को भी संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया है. योगिता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वहीं लता गुप्ता मेयर रह चुकी हैं.







