


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने इन मौतों की पुष्टि की है. ये हादसा ठाणे के शाहपुर में ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से हुआ है.एएनआई लिखता है कि हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, कुछ लोगों के शव अभी भी मशीन के नीचे दबे हो सकते हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, लॉन्चिंग मशीन को समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और बचावकार्य जारी है.







