
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड फॉर जॉब्स स्कीम की जांच के सिलसिले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य की कुछ संपत्तियां ज़ब्त की हैं l समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्ति ज़ब्त करने के लिए प्रोविजिनल आदेश जारी किए हैं. हालांकि, अभी तक संपत्ति और उसके मूल्य के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.







