
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य तबीयत बिगड़ने के बाद अब उनकी हालत पहले के मुक़ाबले कुछ बेहतर बताई जा रही है. अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई की उनके फेफड़ों में संक्रमण है और फिलहाल कई तरीक़े की जांच की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के अलावा बीजेपी के नेता भी उनके स्वास्थ्य का हाल लेने अस्पताल पहुंचे थे. पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य इलाज के लिए नौ सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है जिसमे अलग-अलग विशेषज्ञ शामिल हैं.







