
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम राज्यपाल कलराज मिश्र को मंत्री परिषद में राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी. राज्यपाल ने इसे तत्काल स्वीकार कर लिया.
राजेंद्र गुढ़ा अपनी ही सरकार के विरोध में कई बार बयान देते रहे हैं. आज उन्होंने विधानसभा में कहा, “इस बात में सच्चाई है कि राजस्थान में हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए हैं.”
राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में मणिपुर की घटना को राजस्थान से जोड़ते हुए अपनी ही अशोक गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा था, “राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं. ऐसे में हमें मणिपुर पर बात करने की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए.”
राजेंद्र गुढ़ा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर उदयपुरवाटी सीट से विधानसभा चुनाव जीते थे. जिसके बाद उन्होंने सभी छह बीएसपी विधायकों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया, जिसके बाद उन्हें अशोक गहलोत सरकार में मंत्री पद दिया गया.







