
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बीजेपी प्रमुख जे पी नड्डा ने कहा है कि कल (18 जुलाई को) एनडीए की बैठक में 38 दल शामिल होंगे. विपक्षी दल भी बेंगलुरू बैठक के लिए जुटे हैं. विपक्ष की बैठक में 26 दल हिस्सा ले रहे हैं. नड्डा ने इसे ‘भानुमति का कुनबा’ बताया है.
नड्डा ने कहा पिछले नौ वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत लीडरशिप देखने को मिली है, जिसको देश ने भी सराहा है और एक बहुत ही पॉजिटिव वातावरण बना है. कोविड प्रबंधन में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है.
उन्होंने कहा कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक शाम को बुलाई गई है. पिछले नौ सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है.
उन्होंने कहा आज एनडीए के प्रति लोगों का रूझान है. ये गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है.ये गठबंधन सेवा के लिए है, भारत को मजबूत करने के लिए है. विपक्ष की एकजुटता पर उन्होंने कहा कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा. भानुमति ने कुनबा जोड़ा.
उन्होंने कहा जहां तक यूपीए का सवाल है, ये भानुमति का कुनबा है. ये ऐसा गठबंधन है, जिसके पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है. यह 10 साल की यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों का टोला है.







