
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी कर्मचारियों की रविवार को छुट्टी कैंसिल करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर शैली ओबरॉय से भी “समस्या वाले इलाकों” का मुआयना करने को कहा है. इस बारे में अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है.
इसके अनुसार, कल दिल्ली में 126एमएम बारिश हुई. मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा. लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए. आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले इलाकों का इंस्पेक्शन करेंगे. सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं.
मौसम विभाग के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि रविवार सुबह साढ़ आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे के अंदर 153 एमएम बारिश दर्ज की गई है. ये जुलाई 1982 के बाद से सर्वाधिक है. पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के टकराने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में तेज़ बारिश हो रही है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. यहाँ शनिवार को मौसम की पहली ‘भारी’ वर्षा हुई.







