

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया है. श्रीलंका की नौसेना ने कहा श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक ने आठ जुलाई को एक विशेष अभियान के तहत श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया. बयान के अनुसार, जाफना के डेल्फ्ट द्वीप में चले इस अभियान में 15 भारतीय मछुआरों की गिरफ़्तारी हुई है. पिछले महीने भी श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया था. ये मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं. ज्ञात हो कि श्रीलंका ने इस साल अब तक 74 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया है.







