
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘72 हूरें’ से जुड़े फ़िल्म निर्देशक अशोक पंडित को सुरक्षा उपलब्ध कराई है. ये फ़िल्म अपने टीज़र और ट्रेलर आने के बाद से ही विवादों के घेरे में है. इस फ़िल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित को कथित रूप से धमकियां भी मिली हैं.
मुंबई पुलिस ने अशोक पंडित के दफ़्तर और घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं. अशोक पंडित ने खुद को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा है, “मुझे आज पता चला है कि मेरे घर और ऑफिस में सिक्योरिटी दी गयी है. मुझे पिछले कुछ दिनों से आतंकवाद के समर्थकों की ओर से धमकियां दी जा रही थीं.
मैंने इस बारे में आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था. मैं इसके लिए मुंबई पुलिस और सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे फ़िल्म मेकर के लिए चिंता व्यक्त की.”
सिनेमा हॉल में रिलीज़ से पहले इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में की गयी थी. फ़िल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान की ओर से किया गया है और पवन मल्होत्रा एवं अमीर बाशिर मुख्य भूमिकाओं में हैं.







