
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मोदी सरनेम को लेकर आपराधिक मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया है. गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका ख़ारिज कर दी है. राहुल गांधी ने इस मामले में सूरत की कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर की थी जिसमें कसूरवार ठहराए जाने के फ़ैसले पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
मोदी सरनेम केस की अहम बातें
- 2019 चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में कहा-“सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है?”
- गुजरात में बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने इस बयान को लेकर सूरत की अदालत में केस दर्ज किया.
- मार्च 2023 में सूरज की अदालत ने राहुल गांधी को मामले में दोषी माना और ऐसे केसों में अधिकतम दो साल की सज़ा सुनाई.
- लोकसभा सचिवालय ने नियमों का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया और राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य क़रार दिया.
- राहुल गांधी ने इस मामले में फिर से अदालत का रुख़ किया.
- गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखते हुए ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद फ़ैसला सुनाने की बात कही थी
मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी गई है. इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए है.
गुजरात उच्च न्यायालय ने आज ‘मोदी उपनाम’ मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. उनकी सजा बरकरार रहेगी. गुजरात हाई कोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है, उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है. इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है.
राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे या संसद सदस्य (सांसद) के रूप में अपनी स्थिति के निलंबन को रद्द करने की मांग नहीं कर पाएंगे. वह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं. कोर्ट ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं.इस मामले को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, ‘हमारे नेता के खिलाफ कुछ साजिश चल रही है.’ याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ सुनाई गई सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी. इस बीच, चार जुलाई को झारखंड हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए. अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी.







