
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रांत बलूचिस्तान के क्वेटा में हुए एक बम धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक बम का निशाना क्वेटा व्यस्त मार्केट में पुलिस की गाड़ी थी.

पुलिस अधिकारी अज़फ़र मेहसर ने एएफ़पी से कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका आईईडी के किया गया था जिसे एक मोटरसाइकिल में रखा गया था, धमाके के लिए रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया गया.” मरने वालों दो पुलिसवाले और एक पांच साल की बच्ची है. हमले की ज़िम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है.





















