
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बांग्लादेश की पुलिस ने बताया है कि दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है, ये घटना देश के दक्षिणी इलाके में स्थित बंदरबन ज़िले के रवांगचारी गांव में गुरुवार देर शाम को हुई. पुलिस का कहना है कि मारे गए लोगों के शरीर पर वर्दी पर थी. घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं. ऐसी रिपोर्टें हैं कि इस घटना में शामिल लोग एक अलगाववादी गुट कुकी-चिन नेशनल फ्रंट के विरोधी धड़ों से जुड़े थे.

बांग्लादेश सरकार ने अक्टूबर में इस गुट के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की थी.





















