

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कनाडा में भारत के राजनयिक मिशन और वाणिज्यिक दूतावास पर ख़ालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को लेकर उसने शनिवार को कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया था. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया है कि ‘अलगाववादियों और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाई को लेकर वो चिंतित है जिससे अवगत कराने के लिए कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया गया था.’

भारत सरकार ने जवाब मांगा है कि इस तरह के तत्वों को पुलिस की मौजूदगी में कैसे अनुमति दी गई कि वो हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा का उल्लंघन करें. कनाडा की सरकार को विएना कन्वेंशन के दायित्वों को याद दिलाया गया है कि वो गिरफ़्तारियां करे और इस तरह की कार्रवाई में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ मामला चलाए.
भारत सरकार ने कहा कि ये उम्मीद की जा रही है कि कनाडाई सरकार वो सभी क़दम उठाएगी जिससे हमारे राजनयिकों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो ताकि वो अपने सामान्य राजनयिक कामों को पूरा कर सकें.





















