
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पुलिस ने बताया है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले सभी कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ख़ान ने इस्लामाबाद के आईजी से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी थी.

गृह मंत्री ने एक बयान में मार्च में शामिल महिलाओं से माफ़ी भी मांगी है. इस्लामाबाद के आईजी डॉ. अकबर नासिर ने डीआईजी से इस घटना पर तुरंत रिपोर्ट देने के लिए कहा l इस्लामाबाद में औरत मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया था.
पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में महिला दिवस के मौके पर औरत मार्च निकाला जाता है. पाकिस्तान की पर्यावरण मंत्री शैरी रहमान ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है. पुलिस ने इस मार्च के दौरान उस समय लाठीचार्ज किया जब ट्रांसजेंडर लोगों का समूह प्रस्तुति दे रहा था. आयोजकों का कहना है कि भगदड़ की वजह से कुछ लोगों को चोट भी आई है.





















